जिले में अगले 10 दिसम्बर तक प्रयास है की कर्क रेखा वाली जगहों का चिन्हांकन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के माध्यम से करा लिया जाए- कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 29 नवम्बर 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिले से दो स्थानों से कर्क रेखा गुजरती है, उन स्थानों के बारे में पत्र लिखा है और पत्र लिख करके जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मेरी बात भी हो गई है, अगले 10 दिसम्बर तक प्रयास है की कर्क रेखा वाली जगहों का चिन्हांकन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के माध्यम से करा लिया जाए, उनकी टीम आ रही है, वो टीम इसको करेगी। उन्होंने कहा इससे दमोह का नाम देश और प्रदेश के नक्शे पर पर्यटन और पुरातत्व की दृष्टि से आएगा। कलेक्टर श्री कोचर आज बरी कनोरा में भ्रमण के दौरान उक्ताशय की जानकारी दे रहे थे।


More Stories
दमोह-जबलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से दो स्कूली छात्राओं की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..
दमोह में ‘सड़क से गौशाला’ अभियान को मिलेगी गति, एनएचएआई ने उपलब्ध कराया नया काउ लिफ्टर वाहन..
दमोह में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, रावण दहन की 100वीं वर्षगांठ को भव्य बनाने की तैयारी..