जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं एवं उनकी माता को गर्म कपड़े, शॉल, स्वेटर, मोजे किए वितरित..
दमोह : “सेवा जीवन का धर्म है “इन्हीं पंक्तियों को चरित्रार्थ करते हुए नव वर्ष पर पंजाबी महिला विकास समिति दमोह की महिलाओं ने दमोह शहर के जिला अस्पताल में जाकर 101 नवजात शिशुओं एवं उनकी माता को गर्म कपड़े, शॉल, स्वेटर ,मोजे इत्यादि प्रदान किये। इस कार्य में सहयोग हेतु क्लब की चेयर पर्सन डॉक्टर रितु दुआ, अध्यक्ष सोनिया अरोरा ,सचिव शुचि अरोरा ,मनमीत अजमानी, श्वेता सरीन एवं शिल्पा के साथ अन्य सदस्यों की भी सराहनीय उपस्थित रही। इस कार्य हेतु जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..