दमोह शहर स्थित मिठाई एवं खोवा विक्रय दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
खोवा के लिए गए नमूनें
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही,
मौके पर परिसर में रखी हुई खराब मिठाईयों का किया गया विनष्टीकरण
अनियमितताएं पाए जाने पर जारी हुआ धारा 32 के तहत नोटिस
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर की मिठाई एवं खोवा विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण कार्यवाही में प्राइवेट बस स्टैंड स्थित बालाजी स्वीट्स प्रोप्राइटर कमलेश कोरी का औचक निरीक्षण किया गया । मिठाई दुकान में विक्रय हेतु संग्रहित खोवा का नमूना जांच हेतु लिया गया है। इन खोवा के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर बालाजी स्वीट्स में संग्रहित 34 किलो बाजार मूल्य 5900 रूपये की दूषित एवं खराब मिठाईयों का विनष्टीकरण किया गया ।
मौके पर निरीक्षण के दौरान खाद्य रजिस्ट्रेशन की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं पाई गई । कार्यरत कर्मचारियों को एप्रन, हेड कवर एवं हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल..


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..