सोशल मीडिया पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ भाजपा सोशल मीडिया ने सौंपा ज्ञापन..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया दमोह के द्वारा आज दमोह नगर पुलिस निरीक्षक आंनद राज के लिए ज्ञापन सौंपकर बताया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह के खिलाफ दमोह निवासी मोहन हिन्दू नामक युवक के द्वारा उप्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है।
भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा ने नगर निरीक्षक से मांग करते हुए कहा है कि मोहन हिन्दू के नाम से जारी फेसबुक अकाउंट की जांच कर अपराधी को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिला महामंत्री बृजेन्द्र अहिरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोंटी रैकवार, सेफ खान, पीयूष नामदेव,विंशु जैन, हरजीत सिंह सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..