दमोह: रामनगर में देशी बम से गौमाता घायल, लोगों में आक्रोश
दमोह के रामनगर इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे गधा गंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक गौमाता देशी बम से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले एक कुत्ते के साथ हुई थी आज फिर फिर गौ माता के मुंह में देशी बम फटा और गौ माता बुरी तरह से घायल हो गई । इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद, गौ सेवक और विभिन्न संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गौमाता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौमाता गंभीर रूप से घायल है।
जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहीरवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली है और वे मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस घायल गौमाता को अस्पताल ले जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि अगर पहले की घटना पर कार्रवाई की गई होती तो यह घटना नहीं होती।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..