प्रदेश सरकार निरंतर किसान हितैषी कार्य कर रही है : राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
जबेरा में दलहनों में आत्मनिर्भर मिशन के तहत किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनिकिट वितरित
दमोह, 31 अक्टूबर। किसानों को उन्नत कृषि संसाधन उपलब्ध कराने और दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग जबेरा द्वारा दलहनों में आत्मनिर्भर मिशन योजनांतर्गत निःशुल्क मसूर बीज मिनिकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किसानों को मसूर के बीज वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा राज्यमंत्री श्री लोधी एवं मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान किसानों को दलहन उत्पादन के महत्व और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार निरंतर किसान हितैषी कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे और किसानों को खेती के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने किसानों से कहा कि आज वितरित किए जा रहे उन्नत मसूर बीज को अपने खेतों में अवश्य लगाएं और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार लगातार योजनाएं संचालित कर रही है।
दलहनी फसलों से लागत कम करने में मिल सकती है मदद
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा दलहनों में आत्मनिर्भर मिशन योजना प्रारंभ की गई है। इस मिशन का उद्देश्य दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करना और देश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करना है।
उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्र में दलहनी फसलें लगाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों में अपेक्षाकृत कम सिंचाई, कम खाद और कम लागत की आवश्यकता होती है, वहीं उचित कृषि पद्धतियों को अपनाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मसूर बीज मिनिकिट का वितरण किसानों को दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कृषि विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी रितेश सिंह, अमित परमार, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, श्रीकांत साहू, गोपाल सिंह, हेमराज सिंह, उमराव सिंह, सतपाल सिंह, किशोर सिंह, सरपंच गोपाल सिंह, रत्नेश सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के साथ दलहनी फसलों की खेती के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने किसानों को योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


More Stories
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
“जबेरा पुलिस की दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो दबोचे”
कांवड़ यात्रा में मंत्री-सांसद कांवड़ियों के साथ झूमे, 121 किमी की यात्रा में दिखा आस्था और उत्साह..