धरती आबा योजना के तहत आदिवासी गांवों के विकास का संकल्प — मंत्री धर्मेंद्र सिंह दमोह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय हितग्राहियों को किए गए लाभान्वित..
**दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई *धरती आबा योजना* के तहत आदिवासी बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर दमोह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि आदिवासी गांवों के चहुँमुखी विकास हेतु यह योजना प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में धरातल पर लाई जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि तेंदूखेड़ा विधानसभा के 129 और जबेरा के 16 गांवों का चयन इस योजना में किया गया है। मंत्री लोधी ने कहा कि इन गांवों में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, ई-लाइब्रेरी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाया जा रहा है।

विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को इस योजना से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक अदिति शांडिल्य ने धरती आबा जनभागीदारी अभियान की 15 दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि दमोह के 173 गांवों में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जनजातीय छात्राओं को साइकिल वितरण एवं सम्मान समारोह
इस अवसर पर जनजातीय वर्ग की 6 छात्राओं — दुर्गा गौड़, शारदा गौड़, करीना, आकांक्षी क्रांति और मोहनी — को साइकिल वितरित की गई। वहीं जिले के टॉप टू ट्राइब कैटेगरी में चयनित सत्यम तेकाम, दीपेश गौड़, यश कुमारी गौड़ और कुमकुम परते तथा सीआईएसएफ में चयनित पूजा गौड़ को सम्मानित किया गया।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरण
कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 7 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन पं. विपिन चौबे ने किया और समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा, छात्र-छात्राएं और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।



More Stories
लोकमाता अहिल्या से हुआ 21वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह का समापन..
संकल्प और एलान: शिवराज बोले अब – स्वागत नहीं,सिर्फ़ पौधारोपण..गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मांग, हिंदू विधायकों पर कलंक ?,रामभक्ति की बहस में सवाल: भगवान राम की माता का नाम ?
एस आई आर में बदले की भावना से समुदाय विशेष के कांटे जा रहे नाम – मानक पटेल..