दमोह – भारतीय जनता पार्टी से दमोह विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का 15 नवंबर को 76 वां जन्म दिवस जगह जगह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। एवं वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों ने मलैया निवास पहुंच कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।

सभी का धन्यवाद देते हुए जयंत मलैया ने कहा कि जीवन के अनुभव में हर दिन कुछ नया अनुभव मिलता है। सभी दमोह वासियों और मेरे साथियों का मैं हदय से धन्यवाद प्रकट करता हूं। जिन्होंने मेरे जन्म दिवस पर मुझे अपने स्नेह पूर्वक बधाई दी है। आपके द्वारा दी गई यह शुभकामनाएं और बधाई मेरे लिए ऊर्जा का माध्यम है।

50 से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रभावित होकर लोको से रैकवार समाज के 50 से अधिक लोगों विवेक यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें जयंत मलैया ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया


More Stories
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..