दमोह : 17 नवंबर 2023

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए केंद्रों पर मतदान संपन्न हुआ। मतदान उपरांत मतदान दल अपने-अपने केंद्रों से वापस सामग्री जमा करने हेतु स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे । यहां पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने पीठासीन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य में लगे सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मतदान को अच्छे से संपन्न करने के लिए मतदान दल को बधाई दी।


More Stories
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..