दमोह : 17 नवम्बर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज मतदान के दौरान कमिश्नर सागर संभाग डॉ.बीरेन्द्र रावत ने आईजी पुलिस प्रमोद कुमार वर्मा के साथ जिले के आदर्श मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। कमिश्नर श्री रावत स्थानीय जे.पी.बी.उच्चतर माध्यमिक शाला दमोह, महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में बनाये गये मतदान केन्द्रों पहुंचे और मतदान अधिकारियों से मतदान से संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर कमिश्नर सागर डॉ. रावत ने कहा दमोह के मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सभी लोगों से बात भी की है, वोटिंग प्रतिशत भी अच्छा है। सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। बहुत से आदर्श मतदान केन्द्र भी देखे है, कही कोई परेशानी नही है। आदर्श मतदान केन्द्रों में सुसज्जित प्रतीक्षालय, नि:शक्तजनों के लिये व्हील चेयर, सहायता केन्द्र, सुसज्जित गेट एवं कारपेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..