दमोह — जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर मार्ग पर टाटा शोरूम मंदिर के समीप बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर नाका चौकी प्रभारी शिवांगी गर्ग ने बताया कि शव को सुरक्षित 108 के द्वारा जिला अस्पताल भिजवा दिया गया था , जहां ड्यूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी द्वारा चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया गया था l

जहां शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया , परिजनों के आने के बाद मृतक कछियाना मोहल्ला (नया बाजार नंबर-5) निवासी दीपक अहिरवार पिता स्व. चेतराम उम्र करीब 38 बताया गया है , घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई किशोरीलाल अठया , आरक्षक तुलसीराम , आरक्षक दीपचंद , हंड्रेड डायल 13 पायलट अजय सहित और भी लोगों ने तत्काल पहुंच कर मृतक और बाइक को भिजवाया ll


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..