दमोह जिले के नोहटा में देर शाम अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसके चलते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

वहीं घटना को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना नोहटा थाना पुलिस एवं दमकल की टीम को दी है। जहां मौके पर पहुंची नोहटा पुलिस फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर काबू पाया गया। हालाकि घटना में आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। की आखिर घर में आग कैसे लगी जहां पुलिस ने अज्ञात कारणों का पता लगाने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल न्यू जैन मंदिर कोल फैक्ट्री के पास बताया जा रहा है , जिनके घर में आग लगी है वह पैसे से मजदूरी करते हैं जिनका नाम इसाक खान है ,अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनकी क्या मदद की जाती है


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..