दमोह के 5 स्कूलों को HUDCO की सौगात: 750 छात्रों के लिए डेस्क फर्नीचर का वितरण..
दमोह: 15 अक्टूबर 2025
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत दमोह जिले के पाँच स्कूलों के 750 विद्यार्थियों के लिए डेस्क फर्नीचर का वितरण किया है। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने HUDCO की इस पहल को ‘सराहनीय’ बताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री नेमा ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ‘सकारात्मक कदम’ बताया। HUDCO क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल की प्रमुख डॉ. तृप्ति एम. दीक्षित ने कहा कि उनकी संस्था स्कूली बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिविल वार्ड 2 के शासकीय ईएफए जेपीबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह सहित कुल पाँच विद्यालयों को ये डेस्क फर्नीचर प्रदान किए गए। जिला प्रशासन ने भी HUDCO की इस जनहितैषी पहल की सराहना की है।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..