मृतक शुभम विश्वकर्मा प्रकरण: जांच रिपोर्ट पर कलेक्टर की कार्रवाई..
अस्पताल के कर्मचारी की सेवाएं समाप्त करने और दोषी डॉक्टरों पर विभागीय जांच के निर्देश..
दमोह: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री सुधीर कुमार कोचर ने मृतक शुभम विश्वकर्मा के पिता श्री हल्के भाई विश्वकर्मा की शिकायत पर आई जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकायत में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था।स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई के निर्देश:कलेक्टर श्री कोचर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देश दिए हैं कि:जांच प्रतिवेदन के अनुसार, दोषी कर्मचारी लोकेश की सेवाएं तीन दिवस में समाप्त की जाएं।
दोषी दोनों डॉक्टरों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच संस्थित की जाए।डॉ. राजन यदि बिना अनुमति के अनुपस्थित थे, तो उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े निर्देश दिए जाएं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों पर भी कार्रवाई..
कलेक्टर श्री कोचर ने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।यह कार्रवाई बताती है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..