शिशु की मौत में लापरवाही: कलेक्टर कोचर की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा , सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी, नर्सिंग स्टाफ निलंबित..

Spread the love

शिशु की मौत में लापरवाही: कलेक्टर कोचर की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजासिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी, नर्सिंग स्टाफ निलंबित..

दमोह: जिला अस्पताल दमोह में 29 सितंबर 2025 को 4 वर्षीय बच्ची कुमारी मीनाक्षी ठाकुर की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर, कलेक्टर ने उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप में शिशु वार्ड में ड्यूटीरत चिकित्सक को निलंबित करने और उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने का प्रस्ताव कमिश्नर सागर संभाग को भेजा है।

नर्सिंग स्टाफ निलंबित और सिविल सर्जन को नोटिस:

कलेक्टर श्री कोचर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देशित किया है कि जिला चिकित्सालय पी.आई.सी.यू. में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ को नियमानुसार निलंबित कर उनके विरुद्ध भी विभागीय जांच शुरू की जाए।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही और मॉनिटरिंग में कमी पाए जाने पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रहलाद पटैल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य पदीय कर्त्तव्यों के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता का परिचायक है। डॉ. पटैल को नोटिस प्राप्ति के सात दिन के भीतर अपना उत्तर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com