“पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर, प्राण न्योछावर करने से भी नहीं चूकते”: एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी..
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि..
दमोह। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर दमोह पुलिस लाइन में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने पुलिस वेदी पर पुष्प अर्पित कर देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीदों को किया याद और परिवारों को किया सम्मानित:इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन हम उन सभी शहीदों को याद करते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी के तत्वावधान में पुलिस लाइन में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, “यह दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और अपने प्राणों को न्योछावर करने से भी नहीं चूकते हैं।
“एसपी सोमवंशी ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के अलावा अलग-अलग राज्यों और सीआरपीएफ के शहीद जवानों को याद किया गया। उन्होंने लोकल में भी शहीदों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..