दमोह – मागंज वार्ड नंबर 5 में आज से नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुभारंभ के अवसर पर व्यासपीठ विराजमान किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने धर्मालुजनों को रामकथा के महत्व से परिचित कराया, किशोरी जी ने कहा कि रामचरित्र मानस भारतीय धर्म व संस्कृति का प्रतिबिम्ब है।

श्री राम कथा के प्रथम दिन बूदाबाहू मंदिर घंटाघर से विशेष पूजा अर्चना के बाद पोथी व कलश यात्रा प्रारंभ हुई। के सानिध्य में यह पौथी व कलश यात्रा डीजे बैण्ड बाजे के साथ वार्ड की हजारों महिलाओं ने कलश सिर पर रख कर निकली। किशोरी जी ने बताया कि रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नही बल्कि आर्यावृत्त की धर्म व संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण है। किशोरी जी ने कहा कि रामचरित मानस की रचना कर महर्षि तुलसीदासजी ने भारत वासियो पर अंनत उपकार किया है।

यह ग्रंथ शिव व हरी विष्णु की महिमा को एकाकार करने की प्रेरणा देता है। रामचरित मानस में शिव व पार्वती की कथा एवं उसके बाद प्रभु श्रीराम की कथा दोनो ग्रंथ में समाहित है। आपने कहा कि जो भी धर्मालुजन रामचरित मानस की पौथी का पूरे मन वचन काया से पूजन करते है तथा आपने अपने घरो में इसका पाठ करते है। उन्हे प्रभु शिव व प्रभु राम दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में जब भी रामकथा सुनने का अवसर मिले उस अवसर को नहीं चुकने दे।

श्रीराम कथा मे कहा कि हमारे भारत की धरा बहुत ही पुण्यशाली भूमि है। इस भूमि पर जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हे ।कथा श्रोता समस्त वार्डबासी मागंज़ वार्ड 5 । श्री राम कथा में नगर के सभी भाई बहनो से श्रीराम कथा श्रवण करने का आग्रह पंडित कृष्णा तिवारी ने किया है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..