दमोह : 8 दिसम्बर, 2023
जिले में केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन आज 09 दिसम्बर को ग्राम नोहटा में हो रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने ग्राम नोहटा पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर एसडीएम अविनाश रावत, सीईओ जनपद जबेरा रामेश्वर पटेल, तहसीलदार डॉ विवेक व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

सीईओ जिला पंचायत वर्मा ने केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से मिले लाभ के बारे में जानकारी ली। वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल जनपद पंचायत सामुदायिक भवन नोहटा का जायजा लिया और एसडीएम रावत एवं सीईओ जनपद पटेल को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं आदि के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिये। इस मौके पर पंचायत सरपंच के प्रतिनिधि श्री यादव भी मौजूद थे।
ज्ञातव्य है विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवायेगी। मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की यात्रा में अहम भूमिका रहेगी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..