महिला को शराब पिलाने की बात पर चली गोली, दादा-नाती घायल; आरोपी फरार
दमोह। दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पुराना खेड़ा गांव में महिला को शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। कट्टे से चली गोली लगने से 55 वर्षीय दयाल आदिवासी और उनका 6 वर्षीय नाती लक्ष्मण आदिवासी घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पुराना खेड़ा वार्ड क्रमांक-18 निवासी दयाल आदिवासी अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का गुड्डा पाठक वहां पहुंचा और काम पर नहीं जाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने दयाल की पत्नी से शराब पीने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुड्डा पाठक ने कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली दयाल आदिवासी और उनके 6 वर्षीय नाती लक्ष्मण आदिवासी को लगी, जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायलों को पहले मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..