दमोह देहात पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 4 बाइक और टाटा टियागो कार जब्त..
दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल, एक टाटा टियागो कार, ताश के पत्ते, नगदी सहित करीब 4.31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले जुआ खेल रहे आरोपी खेत का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 5 अगस्त को ग्राम हिंगोली बेल टोरिया स्थित गणपत ठाकुर के खेत के पास दबिश दी। यहां 8-9 लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल, 1 टाटा टियागो कार, 52 ताश के पत्ते, 1,100 रुपये नकद, बरसाती एवं अन्य सामान जब्त किया। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 4 लाख 31 हजार 430 रुपये बताया गया है।
पुलिस ने फरार वाहन चालकों एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
तहसील, जनपद और गांवों तक पहुंचेगा तिरंगा अभियान, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा..
पथरिया विधानसभा के चार सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी..
जिला जेल का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल..