39 पेटी अवैध शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

Spread the love

39 पेटी अवैध शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

दमोह। पथरिया पुलिस ने 39 पेटी अवैध शराब की तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना पथरिया में दर्ज अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में एक काले रंग की कार (एमपी 34 जेडडी 7153) से 39 पेटी अवैध शराब आरोपी ललित श्रीवास्तव के घर के पास से जब्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने 5 अगस्त 2026 को खैजरा खेर माता मंदिर के पास, दमोह रोड पथरिया से ललित श्रीवास्तव और आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 1, पथरिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी, उपनिरीक्षक श्यामसुंदर दुबे, सहायक उपनिरीक्षक हरगोविंद पटैल, आरक्षक मनीष रोहित, विनोद एवं रमाकांत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author