रेलवे ट्रैक पर घायल युवक की डायल-112 ने बचाई जान, जिला अस्पताल में कराया भर्ती..

Spread the love

रेलवे ट्रैक पर घायल युवक की डायल-112 ने बचाई जान, जिला अस्पताल में कराया भर्ती..

दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल मिले युवक को डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से समय पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक का उपचार जारी है, जबकि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने रात्रि गश्त पर मौजूद डायल-112 की एफआरबी-04 टीम को मौके के लिए रवाना किया।

आरक्षक रानू राय, थाना स्टाफ के आरक्षक विमल छारी, पायलट हरिशंकर तथा रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक के पोल क्रमांक 1122/24 के पास घायल युवक विनोद साकेत (28 वर्ष), पिता मोहनलाल साकेत, निवासी शहडोल को गंभीर अवस्था में खोज निकाला।

एफआरबी टीम ने मौके पर प्राथमिक सहायता देने के बाद घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल, दमोह पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में वैधानिक जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author