हटा थाना पहुंचे एसपी आनंद कलादगि, निरीक्षण के बाद जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं
कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर हुई चर्चा, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने गुरुवार को हटा थाना का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित अपराधों और शिकायतों के शीघ्र निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा थाना परिसर की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एसपी ने नागरिकों से पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक, एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना बताया गया।


More Stories
जिला जेल का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल..
सांदीपनि स्कूल में ‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ आयोजित, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा का दिया गया संदेश..
रेलवे ट्रैक पर घायल युवक की डायल-112 ने बचाई जान, जिला अस्पताल में कराया भर्ती..