दमोह : 13 दिसम्बर 2023
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम 15 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के पी अहिरवार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रेड रिबन कैंडल लाइट जलाकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय दमोह के नोडल ऑफिसर डॉक्टर गौरव जैन, एड्स काउंसलर चैतन्य नायक एवं दिनेश असाटी द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉक्टर पी.के. जैन, रेड रिबन क्लब कार्यक्रम प्रभारी डॉ मीरा माधुरी महंत, महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..