सस्ते हाई-वॉट पंखों से बढ़ रहा बिजली बिल, विद्युत विभाग ने 24 परिसरों का किया निरीक्षण
दमोह। कलेक्टर के निर्देशन में विद्युत शिकायतों के निराकरण और उपभोक्ताओं को बिजली बचत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 18 सितंबर को ग्राम आधरोटा में विद्युत जागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने पूरे गांव का भ्रमण कर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी ली।
अभियान के दौरान अधिक बिल की शिकायत वाले 24 परिसरों का निरीक्षण किया गया। स्मार्ट मीटर लगे परिसरों में उपभोक्ताओं को बिलिंग व्यवस्था की जानकारी देते हुए अधिक बिल आने के संभावित कारणों से अवगत कराया गया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार गांव में अधिक बिजली खपत का एक प्रमुख कारण बाजार में कम कीमत पर मिलने वाले हाई-वॉट पंखे हैं। करीब 500 वाट तक के इन पंखों के लगातार उपयोग से बिजली की खपत बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं के बिल भी अधिक आ सकते हैं।
कम वाट के उपकरण इस्तेमाल करने की सलाह
गांव के भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता एमएल साहू ने ग्रामीणों को कम वाट क्षमता वाले पंखों तथा ऊर्जा दक्ष लाइटों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिजली के उपकरणों का आवश्यकता के अनुसार उपयोग और कम बिजली खपत वाले उपकरण अपनाने से विद्युत की बचत के साथ उपभोक्ताओं के बिजली बिल को भी नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बिजली उपकरण खरीदते समय उनकी वाट क्षमता और ऊर्जा खपत का ध्यान रखें तथा अनावश्यक रूप से बिजली उपकरण चालू न रखें।


More Stories
आईजी इरशाद वली का दमोह के दो थानों में औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्त निर्देश..
हटा में जन विश्वास शिविर: मौके पर सुनी गईं समस्याएं, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश..
हीटर के अवैध उपयोग पर बिजली विभाग का शिकंजा, तेजगढ़-नोहटा में 17 प्रकरण दर्ज..हीटर से बढ़ रहा विद्युत लोड, विभाग की छापामार कार्रवाई में 1.90 लाख के 17 प्रकरण बने..