गैसाबाद पहुंची ‘जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत..
सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक उमादेवी खटीक सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद..
दमोह । वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही ‘जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ बुधवार को पन्ना जिले के सिमरिया से होते हुए दमोह जिले के हटा विकासखंड के गैसाबाद पहुंची। व्यारमा नदी तट पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक यह अभियान चलाया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि इसी अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रही है। अभियान के दौरान देश और प्रदेश में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, भजन संध्या तथा हितग्राहियों से सीधा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना तथा आमजन के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करना है।
इस अवसर पर हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


More Stories
जेल अधीक्षक-प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026: दूसरे चरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से..
वामन देव प्रकटोत्सव पर सेवा की मिसाल, स्वास्थ्य शिविर में 211 मरीजों की जांच..
दमोह में जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी पकड़े..