आयुर्वेद दिवस पर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक..
दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार और योग के महत्व की दी जानकारी..
दमोह। 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के अंतर्गत जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, भूरी में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. साक्षी सेन, एमडी आयुर्वेद ने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद दिवस की महत्ता एवं इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित एवं हितकर आहार, नियमित योगाभ्यास तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की।
डॉ. सेन ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा मौसम के अनुसार खान-पान और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नियमित योग और संतुलित आहार के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भूरी की कम्पाउंडर शहनाज बेगम, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मोहिनी तिवारी, दवासाज बालचंद साहू तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जालम विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया।


More Stories
दमोह में पटाखा बाजार पहुंचे एसपी आनंद कलादगि, 50 से अधिक दुकानों का किया निरीक्षण; सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश..
दमोह पुलिस का दिवाली उपहार: 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 30 लाख रुपए के फोन रिकवर..
शोभा नगर में बोरी में बंद मिला नवजात बछड़े का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..