*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन*
*यादव* *को मिली Z+ की* *सुरक्षा NSG कमांडो सहित* *18 गाड़ियों का* *होगा काफिला* *बुलेट प्रूफ कार में रहेंगे* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा। सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है।
सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो , 2 SP , 2 ASP , 4 DSP , विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे।
प्रदेश के सीएम की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग काफी सतर्क है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..