दमोह से बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा 21 दिसंबर से
दमोह। बालाजी सरकार हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद से बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा दमोह से बागेश्वर धाम तक दिनांक 21 दिसंबर 2023 से पदयात्रा प्रारंभ हो रही है यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक अजय टंडन ने बताया कि पदयात्रा 21 दिसंबर गुरूवार सुबह 6 बजे टंडन बगीचा से प्रारंभ होकर हनुमान गढ़ी में ध्वजा पूजन उपरांत लक्ष्मण कुटी, बनगांव से होकर हटा में रात्रि विश्राम करेगी। 22 दिसंबर शुक्रवार हटा से बिनती, मड़ियादो, कलकुआ से होकर घोघरा में विश्राम करेगी। 23 दिसंबर शनिवार घोघरा से मलवारा, वन चौकी, किशुनगढ़ होकर संत सलैया में रात्रि विश्राम करेगी। 24 दिसंबर रविवार को संत सलैया से सिद्व बाबा मोतीगढ़ मंदिर जनशक्ति पीठ आश्रम गौशाला ग्राम सलैया में रात्रि विश्राम करेगी। 25 दिसंबर सोमवार सलैया से प्रारंभ होकर अनस्थी रैनबसेरा, देवगांव गंज होकर बागेश्वर धाम पहुंचेगी। यात्रा संयोजक अजय टंडन ने बताया कि यात्रा में ठहरने भोजन की व्यवस्था की गई है। पदयात्रा करने के लिये पारूल टंडन 8707280405, सोनू टंडन 9617030300, प्रवीण भाई पटेल 9426182775, चंदू राय 8989158484, आशीष चतुवेदी 9425096506, दिनेश असाटी 8827650649 से संपर्क कर सकते है।
दमोह से बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा 21 दिसंबर से…
Dhirendra Krishna Shastri


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..