दमोह। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 वति जन्म जयंती पर दमोह जिला मुख्यालय पर अटल प्रशंसकों ने रक्तदान करके जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान के संकल्प को दोहराया गया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रेडक्रॉस सोसायटी तथा महामाया रक्तदान समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि उपरांत वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेंद्र जैन ने 11वां रक्तदान करके जरूरतमंद को अपना ब्लड प्रदान किया। इस मौकी पर अखिलेश रजक एवं दीपक पटेल ने भी ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सदस्य केके परोहा, भाजपा मीडिया से प्रभारी महेंद्र जैन, पत्रकार इम्तियाज चिश्ती, अजीत सिंह राजपूत, तनुज पाराशर सहित अनेक लोगो ने भी सहभागिता दर्ज करके पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अटल प्रशंसको ने किया रक्तदान…


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..