दमोह। ग्राम पंचायत हर्रई सिंगोरगढ़ के यादव मोहल्ला में सतधरू नल जल योजना लोगो की सुविधा के लिए चालू की गई है लेकिन अब इसका बस नाम ही रह गया है यहां पर नल कनेक्शन तो है पर लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। इसका मुख्य कारण मैन लाइन में अधिक कनेक्शन होना जिससे पाइप लाइन के आखिरी छोर तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है जबकि लोगों से हर कनेक्शन की रसीद कटवा ली गई है। पर जिस जगह पर वॉल लगनी चाहिए थी उस जगह नहीं लगाई गई बल्कि ऐसी जगह लगाई गई जिसका कोई मतलब ही नहीं निकल रहा। लोगों ने सी एम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं मिल पाया है। यह संपूर्ण जानकारी ग्राम हर्रई सिंगोरगढ़ के यादव मोहल्ला निवासी रामदास यादव,उत्तम यादव, सुदामा यादव व अन्य वार्डवासियों ने हमे दी है। अब देखना यह होगा कि कब इस योजना का सही से क्रियान्वयन होगा और घर घर तक भरपूर पानी पहुंचेगा।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..