दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया में प्राचार्य श्रीमती शोभा दीवान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन शाला में किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक जयकुमार जैन के द्वारा सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के अंतर्गत, आपदा प्रबंधन, सुनामी, भूकंप ,आदि से निपटने हेतु जानकारी दी गई तथा एक मॉक ड्रिल करके भी उनको समझाया गया एवं यातायात के नियमों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए उन्हें अवगत कराया गया ।

स्वयं भी ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और हमारे गांव शहर के लोगों को भी ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दें। ताकि दुर्घटनाएं कम से कम हो राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रूपचंद पटेल एवं विद्यालय के सभी स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति का सहयोग रहा।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..