दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारूताल में वार्षिक ख्ेल का दो दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 दिसंबर को किया गया। प्रथम दिवस को प्राचार्य श्रीमती नीलम जैन द्वारा खेल महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं खेलों के महत्व पर विचार रखें। संस्था में 100 मीटर दौड़, तवाफेंक, गोलाफेंक, खो-खो, कुर्सी दौड़, रस्कीकूद, टेबिल टेनिस, तीरदांजी इत्यादि में सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग के लिये खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी श्री अरविंद कुमार खरे द्वारा सफल संचालन किया गया। संस्था के शिक्षक श्री मनोज विश्वकर्मा, सुधा कन्नोजे, सुभाषनी वैंजामिन, कृष्णा पांडे, पुष्पलता अहिरवार, विजय चौरसिया, संजय कुमार खरे, ऊषा व्यास, विभा शर्मा, जया दुबे, गीता सोनी, सविता रैकवार, चंद्र सखी, आरती खरे, निधि जैन, आरती श्रीवास्तव, मीना यासमीन, अंजली एवं बब्लू यादव की सहभागिता रहीं।
वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आयोजन…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..