आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध- कलेक्टर अग्रवाल
दमोह : 02 जनवरी 2024
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा कल बस और ट्रक ड्राइवर की हड़ताल की खबर थी, उसके बाद सभी जगह व्यवस्थाएं सामान्य कर ली गई हैं। दमोह जिले में पेट्रोल, डीजल, दूध, सब्जी एवं फल का स्टॉक पर्याप्त है, इनके आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। थोड़े बहुत जो इश्यूज थे, उन्हें रिजॉल्व कर लिया गया है। जो टैंकर मुख्य रूप से सागर और जबलपुर जिले से आते हैं, उनके साथ में भी पुलिस कोऑर्डिनेट कर रही है, टैंकर्स लगातार आ रहे हैं।
कलेक्टर अग्रवाल ने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है, अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल या किसी अन्य चीज की स्टॉकिंग ना की जाए, जिससे शॉर्टिग का भ्रम हो


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..