दमोह : प्रदेश के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा जिले में 19,20 एवं 21 जनवरी को तीन दिवसीय श्री लीला समारोह 2024 आयोजित किये जायेंगे।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया है 19 जनवरी को जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में श्री हनुमान लीला राजीव अयाची दल दमोह द्वारा, नोहटा में निषादराज लीला संदीप श्रीवास्तव टीकमगढ़ द्वारा, दमोह में शबरी लीला अंजली शुक्ला छतरपुर दल द्वारा एवं तेन्दूखेड़ा में श्री हनुमान लीला सुश्री नीता वर्मा छिदवाड़ा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।
इसी प्रकार 20 जनवरी को ग्राम सिंग्रामपुर में शबरी लीला अंजली शुक्ला छतरपुर दल द्वारा, नोहटा में श्री हनुमान लीला राजीव अयाची दल दमोह द्वारा, दमोह में निषादराज लीला संदीप श्रीवास्तव टीकमगढ़ द्वारा एवं तेन्दूखेड़ा में शबरी लीला संजय गर्ग दल जबलपुर द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।
21 जनवरी 2024 को ग्राम सिंग्रामपुर में निषादराज लीला संदीप श्रीवास्तव टीकमगढ़ द्वारा, नोहटा में शबरी लीला अंजली शुक्ला छतरपुर दल द्वारा, दमोह में श्री हनुमान लीला राजीव अयाची दल दमोह द्वारा एवं तेन्दूखेड़ा में निषादराज लीला योगेश तिवारी कटनी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..