पुलिस कार्यालयों में की गई साफ-सफाई
दमोह. पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशनानुसार 18 जनवरी को प्रातः 09:30 बजे प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में साफ-सफाई एवं शासकीय संपत्ति का व्यवस्थित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में जिला दमोह में पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी एवं अति० पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डी.आर.पी. लाईन एवं जिले की समस्त पुलिस इकाईयों /थानों में तैनात कर्मचारियों के द्वारा शासकीय संपत्ति व मालखाने का उचित संधारण करते हुये परिसर की साफ सफाई की गई। पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने सरकार के स्वच्छता मिशन को आगे बढाते हुये जिले के समस्त नागरिको से अपने घर, कार्यालयीन स्थानों व अपने रहने के आसपास के स्थानों पर स्वच्छता करने एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु आग्रह किया है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..