राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोके जाने पर कांग्रेस ने धरना आयोजित कर विरोध जताया
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में एक घण्टे का धरना देकर कांग्रेस कमेटी ने अपना विरोध जताया ज्ञात हो असम सरकार के द्वारा अपनाये गये अडियल रवैया के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में जिस प्रकार का अवरोध डाला गया एवं भाजपा के नेताओं के द्वारा पत्थरबाजी एवं झण्डे, बैनर को फाड़कर यात्रा को रोकने का प्रयास किया उसके विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी धरना आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रतनचंद जैन कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, संगठन प्रभारी सतीश जैन, पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण टंडन, डीपी पटैल, पं.अरूण मिश्रा, राजेन्द्र दुबे, आशीष पटेल, मण्डल अध्यक्ष संजु अहिरवाल, घुमन अठ्या, शिवसींग लोधी, राजकुमार श्रीवास्तव एवं गजराज सिंह की उपस्थिति रही।
न्याय यात्रा को रोके जाने पर कांग्रेस ने धरना आयोजित कर विरोध जताया…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..