कलेक्टर कार्यालय भवन में आज 75 वें गणतंत्र दिवस पर
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने किया ध्वजवंदन
दमोह : 26 जनवरी 2024
देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर आज कलेक्टर कार्यालय भवन में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने ध्वजवंदन किया । उन्होने कहा पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर पियूस भट्ट सहित जिलाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक तिवारी ने
किया ध्वजारोहण
दमोह : 26 जनवरी 2024
देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने ध्वजवंदन किया । इस अवसर पर एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..