जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री लोधी
राज्यमंत्री लोधी का हुआ आत्मीय स्वागत।
राज्यमंत्री ने कहा प्रभु श्री राम जी के चरण जहां-जहां पड़े वहां रामपथ गमन का निर्माण किया जाएगा
दमोह : 28 जनवरी 2024 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम तारादेही, समनापुर, धनगौर पहुंचे। प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री लोधी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान राज्यमंत्री लोधी तारादेही में जैन मंदिर में पहुंचकर सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ में सम्मिलित हुए।
समनापुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए और कहां कि श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका और मुख्यमंत्री जी निरंतर राम पथ गमन की योजना बनाई जा रही है, प्रभु श्री राम जी के चरण जहां-जहां पड़े हैं वहां रामपथ गमन का निर्माण किया जायेगा।

राज्यमंत्री लोधी ने कहा भारत एक ऐसा देश है कि सर्व धर्म के लोग निवास करते और अखंडता में एकता की भावना से रहते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।


More Stories
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..