दमोह – दमोह के प्रतिष्ठित स्कूल सप्तऋषि का पूरा स्टाफ एवं बच्चे गणतंत्र दिवस के दिन फील्ड ट्रिप पर स्मार्ट गांव पडरिया थोबन पधारे जहां गांव की युवतियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार आरती उतारकर एवं फूल बरसा कर सभी अतिथियों का स्वागत किया फिर गांव में ही ध्वजा रोहण किया गया,एवं स्कूल के स्टाफ के द्वारा गांव के बच्चों के साथ खेल खेले गए l

गांव की स्वच्छता एवं सुंदरता देख सभी ने बहुत सराहना की,स्कूल की डायरेक्टर मनसिमर कौर ने बताया कि गांव देखकर इतना अच्छा लगा कि हम हर साल अपने बच्चों को यहां लेकर आएंगे।

इस दौरान अनुज बाजपेई ने सभी का आभार प्रदर्शन किया,गांव में विनोद बाजपेई,अजय बाजपेई,अंशुल बाजपेई,सुशील बाजपेई उत्तम पांडे राजेंद्र बर्मन,स्वाति ,शिवानी हर्ष पुनीत,जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।



More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..