हटा नवोदय एल्यूमिनी समिति हंस द्वारा राज्य मंत्री लखन पटेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
दमोह। हटा नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन हटा नवोदय एल्यूमिनी समिति हंस द्वारा पथरिया क्षेत्र विधायक श्री लखन पटेल के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर आसीन होने पर उनके निज निवास पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। संस्था अध्यक्ष आनंद जैन (संचालक प्रिंसी पैथोलॉजी दमोह) ने जनहित में किये जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संगठन के कार्य एवं संगठन के संबंध में अवगत कराया मंत्री ने अपने उद्बोधन में हंस संस्था के समस्त सदस्यों का आभार मानते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना एवं सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक नंदराम सुमन प्रोफेसर पीजी कॉलेज सचिव कौशल किशोर पटेल महाकौशल मेडिकल कोषाध्यक्ष बाहुबली जैन अभाना सह सचिव राममनोहर कुर्मी, सिविल सर्जन डॉ.राजेश नामदेव, एड. बलिराम विश्वकर्मा पीएसओ उदय अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, आनंद पटेल पंचायत सचिव, आशीष साहू पटवारी, नरेंद्र ठाकुर, गौरव बड़ेराय, सत्येंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, हेमराज धुर्वे, रतन पटेल एवं अन्य साथी उपस्थित रहें।


More Stories
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..