जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के विभाग ग्रामों में सम्मिलित हुए ग्राम नरगुवां,धनगौर कला,कोडल, खमरिया शिवलाल में सम्मिलित हुए।

नरगुवां में ग्राम वासियों के द्वारा तालाब पर घाट निर्माण की मांग की गई। घाट निर्माण हेतु मंत्री लोधी ने अधिकारियों को निर्देशित कर घाट निर्माण के लिए निर्देशित किया।

कोडल में चल रही श्री राम कथा एवं महायज्ञ सम्मिलित हुए इस दौरान सभी श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम कथा सुनने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं प्रभु श्री राम देश के चरित्र हैं उन्होंने भाई के प्रति भाई का प्रेम सिखाया, पापियों को दंड देना सिखाया प्रभु श्री राम ने 14 बर्ष के बनवास में सभी दुष्टों को दंड देने का कार्य किया ।

श्री राम मंदिर निर्माण कार्य संपन्न हुआ है और प्रभु श्री राम जी की मूर्ति अधोध्या में विराजमान हो चुकी इस निर्माण हजारों वर्ष की प्रतीक्षा करनी पड़ी है और लाखों लोगों ने बलिदान दिया है तब जाकर इस मंदिर का निर्माण हो सका है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..