खजुराहो महोत्सव में सामूहिक कथक नृत्य में
दमोह – आकृति साहू ने दमोह जिले और परिवार का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। आकृक्ति ने मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित खजुराहो महोत्सव में सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर अपना नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। आकृति साहू का जन्म दमोह में हुआ प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा के साथ संगीत और नृत्य के प्रति लगाओ देखते हुए बह बंदना पचौरी से नृत्य की शिक्षा लेती रही एवं लगातार वह प्रस्तुति विभिन्न मंचों पर देती रही। आकृति साहू वर्तमान में दिल्ली में रह रही है दिल्ली में वह साक्षी एवं महाराज गंगानी से नृत्य की शिक्षा प्राप्त करती रही। वह लगातार विभिन्न मंचों पर कत्थक की प्रस्तुति देती रहती है एवं नृत्य कला साधना में लगी रहती है। आकृक्ति साहू के द्वारा खजुराहो महोत्सव में सामूहिक नृत्य में सहभागिता करने और गिनीज बुक वर्ल्ड में रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने को लेकर उनके शुभचिंतक लगातार बधाइयां दे रहे हैं
डा हंसा वैष्णव की कलम से


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..