प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट
दमोह रेल्वे स्टेशन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा व सुना गया
दमोह : 12 मार्च 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओ का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण किए गए। जिसका लाईव टेलीकास्ट दमोह रेल्वे स्टेशन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा व सुना गया। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, प्रीतम सिंह लोधी, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सन्दीप मिश्रा, सहित रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि दमोह रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में जोड़कर 30 करोड़ से स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..