आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के लागू होने से दमोह शहर/अनुभाग स्तर पर आज दिनांक 16.3.2024 को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन व अति० पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हटा, पथरिया, तेन्दूखेड़ा के नेतृत्व में थाना कोतवाली दमोह निरी. आनंद सिंह, थाना हटा निरी. मनीष कुमार, थाना तेन्दूखेड़ा निरी० फेमिदा बानो, थाना पथरिया निरी० सुधीर बेगी एवं थाना हिन्डोरिया अमित गौतम सहित जिले में विभिन्न थानों में हमराह स्टाफ के साथ विभिन्न स्थानों पर पलेग मार्च का आयोजन किया गया।
दमोह पुलिस विभाग द्वारा आज शहर में शांति और सुरक्षा की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एक पलैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लेग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में
विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विशेष बलों की टुकड़ियाँ भी शामिल थीं, जिन्होंने शहर के मुख्य मार्गों और विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लेग मार्च किया। इस दौरान,
पुलिस ने नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे पुलिस विभाग के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दमोह पुलिस कंट्रोल रूम एवं थानो को दें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..