कालवी साहब की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।
दमोह/- राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना और सर्व समाज दमोह द्वारा नितिन सिंह राजपूत के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम दमोह पहुंचकर वृद्ध जनों को फल वितरण कर कालवी साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।

नितिन सिंह राजपूत ने बताया कि श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक जिन्होंने करणी सेना का गठन किया स्वर्गीय कालवी साहब की प्रथम पुण्यतिथि पर आज हम सभी ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों को फल वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया और कालवी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए कालवी साहब ने सर्व समाज को सही राह दिखाने का काम सदैव किया है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सर्व समाज में सुख शांति और अमन चैन का वातावरण तैयार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से पारस राजपूत, कपिल राजपूत कृष्णा पटेल, राम सेवक सिंह लोधी, महेंद्र मोंनू चौहान, कुलदीप राजपूत, कृष्णा तोमर, शिवम राजपूत,नितिन सिंह राजपूत सहित अनेक जनों की उपस्थिति रही।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..