दमोह हेल्पलाइन 07812350300 में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित विषयों से संबंधित शिकायतों को दर्ज करा सकते है – कलेक्टर कोचर
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आंधी तूफान से सड़क पर पेड़/टहनी गिर जाने से यातायात बाधित होने संबंधी, आग लगने से संबंधित, खुले वोरवेल/बिना मुडेर का कुआं/बगैर चेम्बर के सेप्टिक टैंक आदि को ढकने संबंधी, बाढ़ आपदाओं से संबंधित समस्या, बाढ़ प्रभावित नागरिकों को रहवासी/भोजन व्यवस्था से संबंधित, खम्बे टेढ़े होने / टूटने सम्बन्धी (उर्जा विभाग), तार टूटने / तार के टेढ़े होने / तार के आपस में शोर्ट सर्किट होने सम्बन्धी, नाली- नाला, सडक सार्वजनिक स्थल आदि की साफ सफाई / कचरा गाडी से संबंधित, स्ट्रीट लाइट से संबंधित/रात में न जलना, पात्रता अनुसार खाद्यान्न न मिलने संबंधी, मीनू अनुसार प्रतिदिन माध्यान्ह भोजन वितरित न होने होने संबंधी, राशन की दुकान न खुलने/निर्धारित समय से न खुलने संबंधी, ग्राम पंचायत कार्यालय समय से न खुलना/ग्राम पंचायत सचिव का उपलब्ध न होना, अस्पताल में साफ सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था न होने सम्बन्धी, उपचार न मिलने/ विलम्ब से मिलने/ पूर्ण उपचार न मिलने सम्बन्धी, डॉक्टर विलम्ब से आना/ सीट पर न मिलने/ व्यवहार अच्छा न होने संबंधी, निर्धारित समय अनुसार स्कूल न खुलने संबंधी, स्कूल मे शिक्षको का उपस्थित न होना/ विलम्ब से आना, आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय से न खुलना/मीनू अनुसार प्रतिदिन खाद्यान प्राप्त न होना, टीएचआर का वितरण न होने/निर्धारित मात्रा अनुसार वितरण न होने संबंधी, निर्धारित समय पर पेयजल सप्लाई न होना, पीने के पानी की सप्लाई में गंदा/ बदबूदार पानी आने संबंधी, हैण्डपम्प में खराबी से संबंधित समस्या। उन्होंने कहा उक्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर कार्यवाही की जाती है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..