टोल फ्री क्रमांक 1950 एवं दूरभाष क्रमांक 07812-224045 पर की जा सकती है
निर्वाचन संबंधी शिकायत
दमोह : 26 मार्च 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 54-पथरिया, 55-दमोह, 56-जबेरा एवं 57-हटा विधानसभा क्षेत्र के सफल संचालन हेतु शिकायत/अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर कलेक्टर कार्यालय के भू-तल स्थित कंट्रोल रूम (मतदाता सहायता केन्द्र सामान्य निर्वाचन) में स्थापित किया गया है। जिसका निर्वाचन संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री क्रमांक 1950 एवं दूरभाष क्रमांक 07812-224045 है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर आयोग के निर्देशानुसार 24 घंटे सतत् रूप से चालू रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से सी-विजिल एप डाऊनलोड कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक-09 में विधानसभावार ऑफ लाईन शिकायत प्रस्तुत की जा सकती है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..