दमोह – फुटेरा कलां पुलिस अधीक्षक एवं चुनाव आयोग द्वारा आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए स्थाई वारंट की तमीली के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी बटियागढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर 2 अप्रैल मंगलवार को पुलिस द्वारा 12 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बबलू उर्फ बल्लू जोगी उम्र 35 वर्ष पिता तांतु जोगी निवासी घनश्यामपुरा थाना बटियागढ़ को ग्राम ककरवाहा थाना बड़ागांव से वारंटी मय वारंट के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया । थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि 12 वर्षों के पूर्व अपराधी पर मारपीट आर्म्स एक्ट जैसे मामले थे जिसे पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया ।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक बाल मुकुंद सिंह,भूपेंद्र पटेल , नीरज रावत , राकेश अठया , अक्षय मिश्रा , पवन तिवारी भरत की अहम भूमिका रही जिनके सहयोग से यह सफलता मिली।
12 वर्ष से चल रहे स्थाई वारंटी को बटियागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..