कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आकस्मिक भ्रमण पर
लापरवाही पाये जाने पर
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
दमोह : 07 अप्रैल 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने पुलिस अधीक्षक दमोह को पत्र लिखकर कहा है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के भ्रमण दौरान पुलिस बल भी कर्त्तव्य के प्रति गंभीर नहीं पाये गये है। इनमें चेक पोस्ट बटियागढ (अमोदा फारेस्ट बैरियर) सायं 7 बजे से प्रात: 7 बजे तक प्र. आरक्षक 773 राजेश राठौर थाना बटियागढ़, दमोह देहात (टोल बैरियर ग्राम हथना सागर रोड) पर प्र.आर. 640 महेन्द्र कुमार अहिरवार थाना अजाक एवं दमोह देहात (हटा नाका मुक्तिधाम) पर प्र.आर. 267 अमित यादव सागर नाका चौकी भी कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं पाये जाने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाही की जाकर उनके स्थान पर दूसरा पुलिस बल लगाया जाये।
ज्ञातव्य है लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत एस.एस.टी. दल के साथ पुलिस बल पदाविहित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा गत दिनों सिहोरा पड़रिया टोल नाका चेक पोस्ट, नीमोन तिगड्डा चेक पोस्ट तथा मुक्तिधाम हटा नाका चेक पोस्ट भ्रमण के दौरान पदाविहित अधिकारी कर्तव्य स्थल पर सोते हुए पाये जाने के आरोप में संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..